लाइव न्यूज़ :

ISIS की आतंकी साजिश को NIA ने किया नाकाम, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 26, 2018 17:06 IST

एनआईए के आईजी ने बताया है कि हमने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें राजधानी दिल्ली के सीलमपुर और यूपी के अमरोहा, हापुड़, मेरठ और लखनऊ में तलाशी ली गई है। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

Open in App

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 17 ठिकानों पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े माड्यूल हरकत-उल-हर्ब-इस्लाम की धरपकड़ के लिए छापेमारी की है। इस दौरान एनआईए ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे शुरुआती पूछताछ के बाद 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एनआईए ने बड़ी आंतकी साजिश को नाकाम किया है।

एनआईए के आईजी ने बताया है कि हमने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें राजधानी दिल्ली के सीलमपुर और यूपी के अमरोहा, हापुड़, मेरठ और लखनऊ में तलाशी ली गई है। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया है कि छापेमारी के दौरान बरामद हुई कुल राशि 7.5 लाख रुपये है। इसके अलावा लगभग 100 मोबाइल फोन, 135 सिम कार्ड, लैपटॉप और मेमोरी कार्ड भी जब्त हुए। कुछ जगह अभी भी छापेमारी चल रही हैं। वहीं, 16 संदिग्धों से पूछताछ के बाद हमने 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने का फैसला किया है।

एनआईए आईजी के मुताबिक, इन आरोपियों के निशाने पर राजनीतिक व्यक्ति, अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां थीं। वहीं, पता चला है कि इन लोगों का उद्देश्य निकट भविष्य में रिमोट कंट्रोल द्वारा विस्फोट और फिदायीन हमलों करना था। यह एक नया ISIS प्रेरित मॉड्यूल है, ये सभी एक विदेशी एजेंट के संपर्क में थे। हालांकि अभी पहचान नहीं हो सकी है।आपको बता दें, सीरिया और इराक में सक्रिय इस्लामिक स्टेट एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन है। अमेरिकी नेतृत्व में विभिन्न दलों के संयुक्त सुरक्षा बलों ने इस्लामिक स्टेट को सीरिया और इराक में निर्णायक रूप से हरा दिया।

सीरिया और इराक में कमजोर पड़ते कदम के बाद इस्लामिक स्टेट ने भारत में अपने पैर पसारने की कोशिश की। भारत के संवेदनशीाल इलाके खासकर जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट के निशाने पर है। इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी करके हिंदुस्तान में 'जिहाद' की अपील की थी। 

टॅग्स :एनआईएआईएसआईएसआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया