लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास हुए धमाके की एनआईए ने शुरू की जांच

By भाषा | Updated: February 3, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने यहां स्थित इजराइली दूतावास के पास हुए धमाके की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लुटियन दिल्ली स्थित दूतावास के बाहर 29 जनवरी को धमाका हुआ था जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

गृह मंत्रालय ने इस धमाके की विस्तृत जांच करने की जिम्मेदारी मंगलवार को एनआईए को सौंपी थी।

उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में डॉ अब्दुल कलाम रोड पर स्थित दूतावास से लगभग 150 मीटर दूर हुए धमाके से कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

आईईडी विस्फोटकों में अमोनियम नाइट्रेट और साइकिल में इस्तेमाल किए जाने वाले छर्रों का प्रयोग किया गया था।

दूतावास में एक पत्र भी भेजा गया था जिसकी जांच अब एनआईए करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू