लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने जाली नोट रैकेट में शामिल व्यक्ति को पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जाली भारतीय मुद्रा के रैकेट में शामिल एक व्यक्ति को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया जो काफी समय से फरार चल रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के पार सुजापुर गांव निवासी एस के जहीरुद्दीन उर्फ ​​जहीर को गिरफ्तार किया गया है जो पिछले तीन साल से फरार था।

एजेंसी ने कहा कि उसे मालदा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया ताकि उसे बेंगलुरु में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट वारंट का अनुरोध किया जा सके।

जहीउरुद्दीन उस मामले में वांछित था, जो मूल रूप से 7 अगस्त, 2018 को बेंगलुरु के मदनायकनहल्ली पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। यह मामला जाली भारतीय नोट की जब्ती से संबंधित था। तब चार व्यक्तियों से 6,84,000 रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किये गए थे जो दो-दो हजार रुपये के थे।

प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने पुलिस से जांच अपने हाथ में लेने के बाद 6 सितंबर, 2018 को मामला फिर से दर्ज किया था। प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने पहले छह आरोपियों के खिलाफ तीन आरोपपत्र दायर किए थे।

प्रवक्ता ने कहा कि जांच से पता चला है कि जहीरुद्दीन गिरफ्तार अब्दुल कादिर और साबिरुद्दीन का करीबी सहयोगी है, जिन्होंने बांग्लादेश में अपने सहयोगियों से जाली भारतीय मुद्रा की खरीद की थी और इसे देश के विभिन्न हिस्सों में चलाने के लिए इसकी आपूर्ति भारत में अपने अन्य सहयोगियों को की थी।

एनआईए ने कहा, ‘‘मामले में आगे की जांच जारी है।’’

यह छह दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल से जाली नोट रैकेट में शामिल व्यक्तियों की दूसरी गिरफ्तारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर