लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने बेंगलुरु दंगा मामले के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 01:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून एनआईए ने पिछले साल अगस्त में बेंगलुरु में हुए दंगा मामले के कथित मुख्य साजिशकर्ता को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दंगे के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोविंदपुर निवासी 38 वर्षीय सैयद अब्बास को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अब्बास को बेंगलुरु की विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया।

अब्बास बेंगलुरु में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का नागवाड़ा वार्ड का अध्यक्ष है।

पिछले साल 11 अगस्त को बेंगलुरु में हजारों लोगों ने विधायक के एक रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा करने को लेकर कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति और उनकी बहन जयंती के घरों में आग लगा दी थी। गुस्साई भीड़ ने डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थानों को इस संदेह में अगा लगा दी थी कि विधायक का रिश्तेदार हवालात में है।

एनआईए ने कहा कि जांच में सामने आया है कि आरोपी अब्बास ने अन्य साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर वाहनों में आग लगायी और पुलिस अधिकारियों पर हमला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां