एनआईए ने जाली मुद्रा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 22:54 IST2021-02-01T22:54:53+5:302021-02-01T22:54:53+5:30

NIA arrests main accused in fake currency smuggling case | एनआईए ने जाली मुद्रा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

एनआईए ने जाली मुद्रा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, एक फरवरी राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने भिवंडी जाली भारतीय मुद्रा तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह कथित तौर पर बांग्लादेश से जाली मुद्रा लाता था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासी मोहम्मद शादाब खान को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। 46 वर्षीय खान अक्टूबर 2018 से फरार था।

प्रवक्ता ने कहा कि 11 अक्टूबर 2018 को ठाणे में मामला दर्ज किया गया था। पांच आरोपियों रेहान अब्बास शेख, सफद मुख्तार अंसारी, अनीस इकबाल शेख, किशोर नामदेव फुलर और रोहित नरेन्द्र सिंह के पास से 4,78,000 रुपये की जाली मुद्रा बरामद किए जाने के बाद यह मामला दर्ज कि या गया था।

मुंबई के बांद्रा के निवासी इन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

एनआईए ने 30 नवंबर 2018 को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दोबारा मामला दर्ज किया। जांच के दौरान तीन और आरोपियों समीर कालीचरण मंडल, साबिर अली और अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुंबई में एनआईए की विशेष अदालत में आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में मुख्य भूमिका निभाने वाला खान फरार था, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: NIA arrests main accused in fake currency smuggling case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे