लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने केरल सोना तस्करी मामले में मुख्य षड्यंत्रकर्ता को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केरल सोना तस्करी मामले में कथित ‘‘मुख्य षड्यंत्रकर्ता’’ मुहम्मद मंसूर पी एच को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उक्त सोना केरल में एक दूतावास के एक अधिकारी के लिए आए सामान से जब्त किया गया था। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि मंसूर को एनआईए ने दुबई, संयुक्त अरब अमीरात से कलीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गिरफ्तार किया।

मामला 5 जुलाई, 2020 को सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय, कोचीन द्वारा त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर कार्गो से तिरुवनंतपुरम, केरल स्थित यूएई वाणिज्य दूतावास के प्रभारी राजनयिक को संबोधित सामान से 14.82 करोड़ रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम सोने की जब्ती से संबंधित है।

एनआईए ने 10 जुलाई, 2020 को इस संबंध में मामला दर्ज किया था और जांच शुरू की थी। एनआईए ने इस साल जनवरी में 20 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच से पता चला है कि मुहम्मद मंसूर ने संयुक्त अरब अमीरात में रहते हुए आरोप-पत्रित आरोपी मोहम्मद शफी पी और अन्य के साथ मिलकर तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात वाणिज्य दूतावास के राजनयिकों को संबोधित सामान के माध्यम से भारत में सोने की तस्करी के लिए साजिश रची थी।

एर्णाकुलम में एनआईए की एक विशेष अदालत ने मंसूर के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

उसे कोच्चि की एक विशेष अदालत में पेश किया गया और उसे पांच दिनों के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित