लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के आठ सहयोगियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 22:13 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कहा कि आतंकवादी हमलों की साजिश के मामले में जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में कई स्थानों पर शुक्रवार को की गई छापेमारी में विभिन्न आतंकवादी संगठनों के आठ सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।

एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग और बारामूला जिलों में 10 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 'जिहादी' दस्तावेज तथा पोस्टर जब्त किये गए।

इसके साथ ही 10 अक्टूबर को दर्ज आतंकवाद षडयंत्र मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 21 हो गई है।

अधिकारी ने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान श्रीनगर के आदिल अहमद वार, मनन गुलजार डार, सोभिया और जमिन आदिल, कुपवाड़ा के हिलाल अहमद डार और शाकिब बशीर तथा अनंतनाग के रऊफ भट्ट और हारिस निसार लांगू के रूप में की है।

एनआईए अधिकारी ने कहा, ''गिरफ्तार किए गए आठ आरोपी विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आतंकवादी हैं और आतंकवादियों को साजो-सामान तथा सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।''

एनआईए अधिकारी ने कहा कि यह मामला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम) और अल बद्र समेत विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) तथा पीपुल्स अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेज (पीएएफएफ) जैसे उनके सहयोगी संगठनों के कैडरों द्वारा जम्मू-कश्मीर के प्रमुख शहरों में हिंसक आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश से संबंधित है।

एनआईए ने कहा, ''मामले की जांच जारी है।''

एनआईए ने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद 13 अक्टूबर को कश्मीर के विभिन्न जिलों में 18 स्थानों पर दो दिनों की तलाशी के दौरान आतंकवादियों के नौ सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। 20 अक्टूबर को 11 स्थानों पर हुई छापेमारी में चार और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग