लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादियों की वसूली के मामले में हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 6, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा जबरन वसूली किये जाने से जुड़े एक मामले में मंगलवार को हथियारों के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। केंद्रीय जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी गगनदीप सिंह को पंजाब के मोहाली में विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे आठ दिनों के लिए जांच एजेंसी की हिरासत में सौंप दिया।

एनएआई ने बताया कि सिंह मूल रूप से पंजाब के मोगा जिला स्थित मेहना पुलिस थाने में 22 मई को दर्ज एक मामले में वांछित था। यह मामला पुलिस को प्राप्त इस सूचना से संबद्ध था कि अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श, चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू और रमनदीप सिंह उर्फ जाज (तीनों फिलहाल विदेश में हैं) ने एक गिरोह बनाया है और लोगों से धन की वसूली कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि एनआईए ने 10 जून को नये सिरे से मामला दर्ज कर जांच अपने हाथ में ले ली थी। जांच में यह खुलासा हुआ कि सिंह, अर्श का करीबी सहयोगी था। प्रवक्ता ने बताया कि अर्श एक घोषित आतंकवादी एवं खालिस्तान टाईगर फोर्स के प्रमुख का करीबी सहयोगी है।

एनएआईए ने बताया कि गगनदीप सिंह हथियारों की तस्करी करता था और उसने अर्श के कहने पर अन्य गिरफ्तार आरोपियों को कई हथियारों की आपूर्ति की थी, जिनका इस्तेमाल पंजाब में व्यवसायियों से धन की वसूली करने में किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो