लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने जाली मुद्रा नोट मामले में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 28, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को एक व्यक्ति को जाली भारतीय मुद्रा नोटों (एफआईसीएन) की तस्करी में उसकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले के जाकिर शेख के रूप में हुई है। वह जाली भारतीय मुद्रा नोटों के बांग्लादेशी आपूर्तिकर्ता मुंशी का सहयोगी है।

अधिकारी ने कहा कि शेख के परिसर में तलाशी के दौरान दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

यह मामला पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की क्षेत्रीय इकाई द्वारा पिछले साल 8 जनवरी को गोलम मार्तुजा के कब्जे से 4,01,000 रुपये मूल्य के साथ जाली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) की बरामदगी से संबंधित है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल मार्च में आईपीसी की धाराओं और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था और सिलीगुड़ी में एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष चार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

जांच एजेंसी के अनुसार, शेख और अन्य आरोपी एक आतंकवादी गिरोह का हिस्सा हैं जिसमें तस्कर, कोरियर और एफआईसीएन के वितरक शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार इन लोगों ने भारत की मौद्रिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाने के लिए अधिक कीमत वाले जाली भारतीय नोटों की तस्करी और प्रसार के लिए अज्ञात आरोपियों के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी कई कोरियर के माध्यम से बांग्लादेश स्थित तस्करों से एफआईसीएन प्राप्त करते थे। अधिकारी ने कहा कि वे धन को प्रसारित करते थे और इससे होने वाली आय को विभिन्न कोरियर के माध्यम से बांग्लादेश स्थित तस्करों को पहुंचाते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos