लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने लश्कर-ए-मुस्तफा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को खतरे में डालने के इरादे से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में संलिप्त होने के आरोप में बृहस्पतिवार को लश्कर-ए-मुस्तफा (एलईएम) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रमुख जांच एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि मोहम्मद अरमान अली (20) और मोहम्मद एहसानुल्लाह (23) सह-साजिशकर्ता थे। दोनों बिहार के सारण के निवासी हैं और बिहार से मोहाली और अंबाला में अवैध हथियारों और गोला-बारूद की दो अलग-अलग खेपों के परिवहन में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि अरमान अली को बिहार में गिरफ्तार किया गया और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सारण, बिहार के सामने पेश किया गया और उसे एनआईए विशेष अदालत, जम्मू के समक्ष पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है, जबकि एहसानुल्ला को जम्मू से गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि हथियारों को बाद में जम्मू-कश्मीर में एलईएम के स्व-घोषित प्रमुख कमांडर हिदायत उल्लाह मलिक के पास ले जाया गया।

जम्मू में फरवरी में दर्ज किया गया मामला, एलईएम के सदस्यों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित है, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) की एक शाखा है।

अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग