लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने 2009 हत्या मामले में तृणमूल नेता छत्रधर महतो को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 28, 2021 11:10 IST

Open in App

कोलकाता, 28 मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने तृणमूल कांग्रेस के नेता छत्रधर महतो को एक माकपा नेता की 2009 में हुई हत्या के मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

यह जानकारी रविवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

महतो ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के पहले चरण के दौरान लालगढ़ में मतदान किया जिसके कुछ ही देर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

माओवादी समर्थित पीपल्स अगेन्स्ट पुलिस एट्रोसिटीज (पीसीपीए) के पूर्व संयोजक महतो को 40-45 कर्मियों वाले एनआईए दल ने झारग्राम जिला स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया।

एनआईए अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें माकपा नेता प्रबीर महतो की 2009 में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ अवैध गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम उन्हें रविवार को शहर की अदालत में पेश करेंगे।’’

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हाल में महतो को आदेश दिया था कि वह मामले की जांच में सहयोग करने के लिए एनआईए के समक्ष सप्ताह में तीन बार पेश हों।

इससे पहले, महतो (50) ने 2008 में सालबोनी में माओवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में संलिप्तता के कारण 10 साल कारावास की सजा भुगती थी। यह विस्फोट तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और पूर्व केंदीय मंत्री रामविलाम पासवान के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos