लाइव न्यूज़ :

रामलिंगम हत्या मामले में मुख्य षड्यंत्रकारी को एनआईए ने गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को कहा कि 2019 में तमिलनाडु में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के ‘दावा’ कार्यक्रम का कथित तौर पर विरोध करने वाले रामलिंगम की हत्या के एक मुख्य षड्यंत्रकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि तिरुभुवनम के निवासी और पीएफआई तंजावुर जिले का ‘दावा’ (इस्लाम की ओर बुलावा) प्रशासक रहमान सादिक (41), पिछले दो साल से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में छिपता फिर रहा था और उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

एजेंसी ने कहा कि आरोपी के बारे में सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये के इनाम देने की घोषणा की गई थी और उसे पांच फरवरी 2019 को हुई रामलिंगम की हत्या के मामले के संबंध में एनआईए विशेष अदालत ने घोषित अपराधी करार दिया था।

प्रवक्ता ने कहा कि रामलिंगम की हत्या और इसकी साजिश रचने के आरोप में भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला तंजावुर जिले के तिरुविदाईमरुथुर पुलिस थाने में छह फरवरी 2019 को दर्ज कराया गया था।

रामलिंगम ने पीएफआई के सदस्यों का विरोध किया था, जो हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें इस्लाम कबूल करवा रहे थे। प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने सात मार्च को मामला दर्ज कर जांच अपने हाथ में ले ली थी और 18 लोगों के विरुद्ध दो अगस्त 2019 को आरोपपत्र दाखिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान