लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने झारखंड में चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 22:41 IST

Open in App

रांची, तीन फरवरी झारखंड के लातेहर में उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) द्वारा चार पुलिस कर्मियों की हत्या करने और उनके हथियार लूटे जाने के मामले में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति को एनआईए ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड के लातेहार जिले के मृत्युंजय कुमार सिंह (34) को इस मामले में गिरफ्तार किया गया । उन्होंने कहा कि माना जाता है कि सिंह के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से संबंध हैं।

यह मामला लातेहर के लुकैया मोरे में 22 नवंबर 2019 को उग्रवादी संगठन द्वारा पुलिस गश्त टीम पर किए गए हमले से संबंधित है, जिसमें चार पुलिस कर्मियों की हत्या कर उनके हथियार और गोला बारूद लिया गया था।

भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 23 नवंबर 2019 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एनआईए ने पिछले साल जून में इस मामले को फिर से दर्ज कर जांच शुरू की।

राज्य पुलिस ने पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोप पत्र दाखिल किया था।

एनआईए ने लातेहर, लोहरदगा और पलामू जिलों में कई जगहों पर तलाशी ली।

एनआईए ने कहा कि सिंह की तलाशी के दौरान 2.64करोड़ रुपये की बड़ी रकम बरामद की गई ।

अधिकारी ने कहा कि घटना से एक दिन पहले सिंह ने भालूजंगा जंगल में भाकपा (माओवादी) के क्षेत्रीय समिति सदस्य रवींद्र गंजू से मुलाकात की थी और उसे हमले के लिए पैसे मुहैया कराए थे ।

एनआईए गिरफ्तार आरोपी को रांची की विशेष एनआईए अदालत में पेश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो