लाइव न्यूज़ :

NIA ने CRPF कैंप पर हमले से जुड़े जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: April 6, 2019 17:57 IST

Open in App

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को 2017 में सीआरपीएफ के शिविर पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के सैयद हिलाल अंद्राबी (35) को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। हिलाल को 30 दिसंबर, 2017 की रात दक्षिण कश्मीर के लेथपोरा में सीआरपीएफ शिविर पर हमले के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू से गिरफ्तार किया ।

इस आतंकी हमले में पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे और 36 घंटे तक चली गोलीबारी के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी भी ढेर किये गए।

एनआईए ने कहा जैश का सक्रिय कार्यकर्ता अंद्राबी एक मुख्य साजिशकर्ता है और उसने आतंकवादियों की मदद की जिसमें उन्हें शरण देने और हमले से पहले सीआरपीएफ कैंप की टोह लेना शामिल था।

एनआईए ने कहा कि हिलाल की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। जैश ए मोहम्मद ने ही 14 फरवरी को पुलवामा में हुए सीआरपीएफ पर आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है