लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने अलकायदा से जुड़े ‘षड्यंत्रकारी’ को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 2, 2020 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली/कोलकाता, दो नंवबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े एक मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जो भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर एक ‘षड्यंत्रकारी’ के रूप में काम कर रहा था।

एनआईए के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि आरोपी अब्दुल मोमिन मंडल (32) को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि विश्वभर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा से प्रेरित 10 जिहादी आतंकवादियों के समूह के खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में 11 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि समूह भारत में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्र विरोधी और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था।

अधिकारी ने बताया कि मंडल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रायपुर दारूर हुदा इस्लामिया मदरसे में शिक्षक के रूप में काम कर रहा था और वह अलकायदा के सदस्यों द्वारा की गई साजिश रचने संबंधी सिलसिलेवार बैठकों में शामिल था।

उन्होंने बताया कि आरोपी संगठन के लिए नए सदस्यों की भर्ती करने की भी कोशिश कर रहा था और अपनी आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए वित्तीय मदद जुटा रहा था। उसके घर की तलाशी ली गई और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।

मामले के संबंध में एनआईए सितंबर से लेकर अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मंडल को मुर्शिदाबाद जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर नयी दिल्ली लाने की अनुमति मिल गई।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह