लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एनआईए ने गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:58 IST

Open in App

चेन्नई, छह जनवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कन्याकुमारी में एक विशेष उप निरीक्षक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कतर से यहां पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि चेन्नई के रहने वाले शिहाबुद्दीन (39) को कतर से चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि यह मामला पिछले साल आठ जनवरी को अब्दुल शमीम और तौफीक नाम के आतंकवादियों द्वारा तमिलनाडु पुलिस के विशेष उप-निरीक्षक विल्सन की हत्या से संबंधित है।

प्रवक्ता ने कहा कि विल्सन की पिछले साल आठ जनवरी की रात को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह कन्याकुमारी में केरल से लगने वाली सीमा पर एक चेक प्वाइंट पर तैनात थे।

तमिलनाडु सरकार ने विल्सन के परिवार को एक करोड़ रुपये के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की घोषणा की थी।

एनआईए ने एक फरवरी 2020 को मामला फिर से दर्ज किया था और शमीम और तौफीक को गिरप्तार किया गया था। इस साजिश में शिहाबुद्दीन भी शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?