लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने बेंगलुरु थाना दंगा मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:36 IST

Open in App

बेंगलुरू, 21 सितंबर एनआईए ने बेंगलुरू पुलिस थाना दंगा मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कर्नाटक पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत सोमवार को बेंगलुरु शहर के ओल्ड बेंगलुरु लेआउट के निवासी आरोपी तबरेज (35) को गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि पिछले साल 11 अगस्त को प्रदर्शनकारियों की भीड़ नवीन नामक व्यक्ति द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान प्रदर्शन ने हिंसक रूप धारण कर लिया जिसके बाद बेंगलुरु शहर के देवराजीवनहल्ली थाने पर खतरनाक हथियारों और पत्थरों से हमला किया गया और पुलिस के वाहन जला दिये गए। साथ ही सरकारी व निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

एनआईए ने जांच शुरू की और इस साल फरवरी में 109 आरोपियों के खिलाफ एनआईए विशेष अदालत, बेंगलुरु के समक्ष यूएपीए अधिनियम, आईपीसी और कर्नाटक संपत्ति विनाश एवं क्षति अधिनियम (केपीडीएलपी अधिनियम) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि तबरेज पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक राजनीतिक संगठन एसडीपीआई के सगईपुरम वार्ड का सदस्य है और डीजे हल्ली थाने पर हमला करने की साजिश रचने में शामिल था। उसने कई अन्य लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप पर उकसाया था।

अधिकारी ने कहा कि वह वाहनों को जलाने और सार्वजनिक / निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में भी शामिल पाया गया था। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है