लाइव न्यूज़ :

केरल में प्रोफेसर का हाथ काटने के आरोपी की जमानत याचिका के खिलाफ एनआईए का आवेदन खारिज

By भाषा | Updated: February 1, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की याचिका खारिज कर दी जिसमें 2010 में एक प्रोफेसर का हाथ काटने के आरोपी को केरल उच्च न्यायालय द्वारा जमानत देने का विरोध किया गया था। परीक्षा के प्रश्न पत्र में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक सवाल पूछने के लिए प्रोफेसर का हाथ काट लिया गया था।

मुवत्तुपुझा में चार जुलाई 2010 को प्रोफेसर टी जे जोसफ का हाथ काटने के लिए पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।

न्यूमैन कॉलेज, थोडुपुझा में बी. कॉम छात्रों की आंतरिक परीक्षा के लिए पूछे गए एक सवाल से कथित चरमपंथी इस्लामिक संगठन पीएफआई के सदस्य क्रोधित हो गए और प्रोफेसर जब गिरजाघर से अपनी मां और बहन के साथ घर लौट रहे थे तो उन पर हमला कर दिया।

न्यायमूर्ति एन वी रमना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस की पीठ ने केंद्र की अपील को मंजूरी नहीं दी और कहा कि आरोपी के. ए. नजीब करीब पांच वर्षों से न्यायिक हिरासत में है।

फैसले में कहा गया है, ‘‘प्रतिवादी न केवल पांच वर्षों से अधिक समय से जेल में है बल्कि 276 गवाहों से पूछताछ भी होना बाकी है। 27 नवंबर 2020 को आरोप तय हुए हैं। वादी एनआईए को इससे पहले दो अवसर दिए गए जिसके पास गवाहों की अंतहीन सूची है और वह उनसे जिरह करने में रूचि नहीं दिखा रहा है।’’

इसने कहा कि उच्च न्यायालय ने यह गौर करते हुए जमानत दी थी कि सुनवाई अभी शुरू नहीं हुई है, जबकि उस समय आरोपी चार वर्षों से हिरासत में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया