लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने हिज्ब-उत-तहरीर के सदस्य पर लगाया आईएस की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:54 IST

Open in App

चेन्नई, छह अक्टूबर एनआईए ने बुधवार को यहां की एक विशेष अदालत में प्रतिबंधित इस्लामी समूह हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के एक सदस्य के खिलाफ अपने फेसबुक अकाउंट पर कथित तौर पर भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने और इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए आरोपपत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रतिष्ठित जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले अब्दुल्ला उर्फ श्रवण कुमार (31) को भारतीय दंड संहिता और अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून (यूएपीए) की धाराओं के तहत आरोपित किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि उसे कथित तौर पर भड़काऊ फेसबुक पोस्ट अपलोड करने और आईएसआईएस की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए आरोपित किया गया है।

मामला अप्रैल में मदुरै शहर में दर्ज किया गया था।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी ने बताया कि अब्दुल्ला ‘‘खलीफा’’ का शासन स्थापित करने के लिए लोगों को भड़काने की खातिर फेसबुक पोस्ट अपलोड करता था, जिससे देश की सुरक्षा एवं संप्रभुता को खतरा था। वह तमिलनाडु में ‘‘जिहाद’’ के माध्यम से इस्लामी स्टेट स्थापित करने के लिए सेना बनाने की खातिर दूसरे देशों से सहयोग मांग रहा था।

अधिकारी ने कहा कि अब्दुल्ला एचयूटी का अति कट्टर सदस्य है और यह संगठन कई देशों में प्रतिबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos