लाइव न्यूज़ :

एनआई वाजे मामले में सबूतों को दबा रही है : कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 27, 2021 14:50 IST

Open in App

मुंबई, 27 मार्च कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) पर सचिन वाजे मामले की जारी जांच में सबूतों को दबाने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे का कार्यालय तब के मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के कार्यालय से महज 200 फुट की दूरी पर स्थिति था। उसकी सीधी पहुंच सिंह तक थी लेकिन एनआईए बम धमकी मामले में सिंह की जांच नहीं कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एनआईए वाजे के वरिष्ठ अधिकारियों व परमबीर सिंह के खिलाफ जांच नहीं कर रही है जिससे आशंका बढ़ रही है। एजेंसी जानबूझकर कुछ सबूतों को दबा रही है।’’

उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई स्थित उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के नजदीक विस्फोट से लदी स्कॉर्पियों एसयूवी कार मिली थी और इस मामले में एनआई ने 13 मार्च को वाजे (46 वर्षीय) को गिरफ्तार किया था।

ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की कथित हत्या में भूमिका के आरोप में भी वाजे की जांच हो रही है। हिरन पांच मार्च को ठाणे की क्रीक पर मृत मिला था और वह अंबानी के घर के पास मिली एसयूवी कार का मालिक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा