लाइव न्यूज़ :

एनएचएसआरसीएल ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के ट्रैक के लिए जापानी फर्म के साथ एमओयू किया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात के वडोदरा और वापी के बीच 237 किलोमीटर लंबे ट्रैक के काम के वास्ते एक जापानी फर्म के साथ शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

एक बयान के अनुसार जापान रेलवे ट्रैक कंसल्टेंट कंपनी लिमिटेड (जेआरटीसी) एचएसआर ट्रैक घटकों जैसे आर सी ट्रैक बैड़, ट्रैक स्लैब व्यवस्था और निरंतर वेल्डेड रेल (सीडब्ल्यूआर) बलों आदि की विस्तृत डिजाइन और ड्राइंग मुहैया करेगा।

इस डिजिटल कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक अचल खरे, निदेशक परियोजना राजेंद्र प्रसाद, निदेशक रोलिंग स्टॉक विजय कुमार और एनएचएसआरसीएल से अन्य अन्य वरिष्ठ अधिकारी, भारत में जापान दूतावास में मंत्री शिंजो मियामोटो, जेआईसीए के मुख्य प्रतिनिधि कात्सुओ मात्सुमोतो और जेआरटीसी के अध्यक्ष होरियामा उपस्थित थे।

खरे ने कहा, ‘‘एमएएचएसआर परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर एक बहुत महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह टीम भावना से किये गये काम और सहयोग का भी प्रतीक है और मुझे विश्वास है कि यह एमएएचएसआर परियोजना तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य देशों में भविष्य की परियोजनाओं के लिए भी जारी रहेगा।’’

भारत में जापान के दूतावास में मंत्री शिंजो मियामोटो ने कहा, “यह समझौता ज्ञापन भारत और जापान की साझेदारी के बीच संबंधों को मजबूत करेगा और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को भी बढ़ावा देगा। यह भारत को जापानी हाई स्पीड रेल प्रणाली के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को भी सुनिश्चित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल