लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी पूर्वोत्तर के पांच राज्यों के मानवाधिकार मामलों पर करेगा जनसुनवाई

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:59 IST

Open in App

गुवाहाटी, 15 दिसंबर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को कहा कि वह असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम और नगालैंड के 40 मामलों के लिए बृहस्पतिवार से गुवाहाटी में दो दिवसीय जनसुनवाई करेगा।

आयोग के उपनिदेशक (मीडिया एवं संचार) जैमिनी कुमार श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा गुवाहाटी के ‘असम एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज’ में ‘शिविर बैठक और खुली जनसुनवाई’ का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति महेश एम कुमार, राजीव जैन, महासचिव बी. प्रधान तथा आयोग एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बयान के अनुसार उद्घाटन के बाद पहली बैठक में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर,सिक्किम और नगालैंड के 31 मामलों पर सुनवाई होगी।

श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्रवार को उन नौ मामलों को लिया जाएगा जो पहले से पूर्ण आयोग के सम्मुख विचाराधीन हैं। उसके बाद आयोग विभिन्न एनजीओ और मानवाधिकार संगठनों के साथ बैठक करेगा एवं इन पांच राज्यों में मानवाधिकार की स्थिति एवं संबंधित मुद्दों का पता लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं