लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी अपनी वेबसाइट पर आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराए: वकीलों का समूह

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून वकीलों के एक समूह ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग और कुछ अन्य संगठनों से मंगलवार को अपील की कि वे अपनी वेबसाइट पर संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि भाषाई भेदभाव को समाप्त किया जा सके।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वकीलों की शाखा अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग संरक्षण आयोग को भी अभिवेदन दिया कि वे अपनी वेबसाइट पर उन सभी भाषाओं में सूचना उपलब्ध कराएं, जो संविधान की आठवीं सूची में शामिल हैं।

अभिवेदन में कहा गया है कि देश की बड़ी आबादी अंग्रेजी या हिंदी नहीं जानती।

इसमें कहा गया है, ‘‘भारत में निरक्षरता की दर अब भी अधिक है, ऐसे में कृपा करके शिकायतकर्ताओं को रिकॉर्ड किए गए संदेशों के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराने की अनुमति दीजिए और उसी के अनुसार वेबपेज/साफ्टवेयर विकसित कीजिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल