लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी ने मुंबई, कोलकाता की जेलों में कैदियों की आत्महत्या पर विधि सेवा प्राधिकरण से रिपोर्ट मांगा

By भाषा | Updated: August 4, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मुंबई और कोलकाता की जेलों में दो कैदियों के आत्महत्या के मामले को बुधवार को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव से चार सप्ताह के भीतर संबंधित राज्यों में जेलों की स्थिति पर जवाब मांगा है।

इन मामलों से संबंधी कार्रवाई के दौरान एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि ये घटनाएं ‘‘महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की जेलों में कुप्रबंधन’’ का खुलासा करती हैं। बयान के अनुसार, ‘‘एनएचआरसी ने नवी मुंबई में तलोजा केंद्रीय कारागार और कोलकाता में दमदम केंद्रीय सुधार गृह में दो कैदियों की आत्महत्या के कारण हुई मौत और मामला संज्ञान में आने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा अपेक्षित रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने को गंभीरता से लिया है।’’

एनएचआरसी ने कहा कि जेल नियमावली में ऐसे वातावरण प्रदान करने के पर्याप्त प्रावधान हैं, जो किसी भी कैदी को आत्महत्या के लिए नहीं उकसा सकते हैं। यही कारण है कि जेल की कोठरियों में छत के पंखे और हैंगिंग हुक नहीं लगाए जाते हैं।

आयोग ने कहा कि नवी मुंबई के तलोजा केंद्रीय कारागार में एक विचाराधीन कैदी ने 27 मई, 2020 को आत्महत्या कर ली, जबकि कोलकाता में दमदम केंद्रीय सुधार गृह में एक दोषी कैदी ने 28 अप्रैल, 2020 को इलाज के दौरान एसएसके अस्पताल में आत्महत्या कर ली।

बयान के अनुसार दोनों मामलों में आयोग ने क्रमश: मुंबई और कोलकाता उच्च न्यायालयों के रजिस्ट्रार के माध्यम से विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव को चार सप्ताह के भीतर महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल की जेलों की स्थिति पर रिपोर्ट देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह