लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी ने मुंबई, कोलकाता की जेलों में कैदियों की आत्महत्या पर विधि सेवा प्राधिकरण से रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मुंबई और कोलकाता की जेलों में दो कैदियों की आत्महत्या के मामले को बुधवार को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विधि सेवा प्राधिकरण सचिव से चार सप्ताह के भीतर संबंधित राज्यों में जेलों की स्थिति पर जवाब मांगा।

इन मामलों से संबंधित कार्रवाई के दौरान एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि ये घटनाएं ‘‘महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की जेलों में कुप्रबंधन’’ का खुलासा करती हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘एनएचआरसी ने नवी मुंबई में तलोजा केंद्रीय कारागार और कोलकाता में दमदम केंद्रीय सुधार गृह में दो कैदियों की आत्महत्या का मामला संज्ञान में आने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा अपेक्षित रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए जाने को गंभीरता से लिया है।’’

एनएचआरसी ने कहा कि जेल नियमावली में ऐसा वातावरण प्रदान करने के पर्याप्त प्रावधान हैं, जिससे कोई कैदी आत्महत्या न कर सके और यही कारण है कि जेल की कोठरियों में छत के पंखे और हैंगिंग हुक नहीं लगाए जाते हैं।

आयोग ने कहा कि नवी मुंबई के तलोजा केंद्रीय कारागार में एक विचाराधीन कैदी ने 27 मई, 2020 को आत्महत्या की थी, जबकि कोलकाता में दमदम केंद्रीय सुधार गृह में एक दोषी कैदी ने 28 अप्रैल, 2020 को इलाज के दौरान एसएसके अस्पताल में आत्महत्या कर ली थी।

बयान के अनुसार दोनों मामलों में आयोग ने क्रमश: मुंबई और कोलकाता उच्च न्यायालयों के रजिस्ट्रार के माध्यम से विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव को चार सप्ताह के भीतर महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल में जेलों की स्थिति पर रिपोर्ट देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन