लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी ने भोजन की गुणवत्ता पर केंद्र और तमिलनाडु सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:24 IST

Open in App

चेन्नई, तीन नवंबर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तमिलनाडु में कथित तौर पर भोजन विषाक्तता से 10 वर्षीय बच्ची की मौत होने की पृष्ठभूमि में केंद्र और राज्य सरकार से कहा है कि वे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के मुद्दे को लेकर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपें।

उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता और याचिकाकर्ता एसके सामी ने आयोग से आग्रह किया था कि वह केंद्र और सभी राज्य सरकारों को निर्देश दे कि भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई जिले में पिछले दिनों एक बच्ची की मौत के बाद आयोग के समक्ष शिकायत की थी। एक स्थानीय भोजनालय में कथित तौर पर भोजन करने के बाद बच्ची की मौत हो गई थी और कुछ अन्य लोग बीमार हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सामी के आग्रह पर आयोग ने केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव और तमिलनाडु सरकार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को शिकायत की एक-एक प्रति ऑनलाइन भेजने का निर्देश दिया है ताकि जरूरी कार्रवाई हो सके और ‘छह सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपी जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए