लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी ने 'फर्जी मुठभेड़ों' के मामले पर असम के डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 01:18 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 सितंबर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने असम पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाने वाली एक शिकायत पर मंगलवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक से चार सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) देने के लिये कहा।

नयी दिल्ली के एक वकील आरिफ जवादर द्वारा दायर शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एनएचआरसी ने अपनी रजिस्ट्री को शिकायत की एक प्रति संबंधित प्राधिकरण (डीजीपी, असम) को भेजने का निर्देश दिया, जिसमें चार सप्ताह के भीतर एटीआर पेश करने के लिये कहा गया है।

आयोग ने डीजीपी को भेजे गए एक ईमेल में यह भी पूछा कि क्या उन्हें इसी मुद्दे पर राज्य मानवाधिकार आयोग से कोई नोटिस, आदेश आदि प्राप्त हुआ है। यदि हां, तो उसकी एक प्रति भी चार सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं।

असम मानवाधिकार आयोग (एएचआरसी) ने जुलाई के मध्य में मीडिया में आईं खबरों का स्वत: संज्ञान लिया था। खबरों में कहा गया था कि पिछले दो महीनों में पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में 12 आरोपियों की मौत हुई है।

जवादर ने 16 जुलाई को एनएचआरसी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें मई में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा की नयी सरकार के गठन के बाद से राज्य में कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ों की संख्या में वृद्धि का आरोप लगाया गया था।आयोग से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल