लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी ने बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर रिपोर्ट लीक करने के आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अपनी समिति द्वारा पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर तैयार की गई रिपोर्ट को लीक करने के आरोपों को बृहस्पतिवार को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत’’ करार दिया।

एनएचआरसी ने 13 जुलाई को कलकत्ता उच्च न्यायालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

इसने एक बयान में कहा, ‘‘एनएचआरसी पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर तैयार की गई रिपोर्ट को लीक किए जाने संबंधी मीडिया में एक तबके के आरोपों को खारिज करता है।’’

एनएचआरसी ने कहा, ‘‘क्योंकि अदालत के निर्देशों के अनुसार रिपोर्ट पहले से ही सभी संबंधित पक्षों के पास है, इसलिए एनएचआरसी के स्तर पर रिपोर्ट लीक करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’’

बयान में कहा गया कि रिपोर्ट लीक किए जाने से संबंधित आरोप ‘‘निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।’’

इसमें कहा गया, ‘‘एनएचआरसी माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार रिपोर्ट की प्रति संबंधित पक्षों के वकीलों के साथ पहले ही साझा कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया