लाइव न्यूज़ :

शौचालय सुविधा नहीं होने के कारण महिला की मौत के मामले में तमिलनाडु सरकार को एनएचआरसी का नोटिस

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तमिलनाडु सरकार को उस शिकायत पर नोटिस भेजा है जिसमें कहा गया है कि कार्यस्थल पर कथित तौर पर शौचालय नहीं होने के कारण राज्य सरकार के एक गोदाम की प्रबंधक एक निर्माणाधीन इमारत में शौच के लिए गई और वहां सेप्टिक टैंक में गिरने से उसकी मौत हो गई।

आयोग ने शुक्रवार को बताया कि घटना सात दिसंबर की है। पीड़िता कांचीपुरम कृषि विकास कार्यालय में काम करती थीं।

एनएचआरसी ने एक वक्तव्य में बताया, ‘‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उस शिकायत का संज्ञान लिया जिसके मुताबिक कार्यालय में शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण, तमिलनाडु में एक गोदाम की प्रबंधक शौच के लिए एक निर्माणाधीन इमारत में गई और वहां सेप्टिक टैंक में गिरकर उनकी मौत हो गई।’’

आयोग ने तमिलनाडु सरकार को मुख्य सचिव के माध्यम से नोटिस जारी किया और विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

इसमें कहा गया, ‘‘दोषी सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है, रिपोर्ट में यह भी बताया जाए जो सरकारी कार्यालय में बुनियादी सुविधा तक देने में विफल रहे। छह सप्ताह के भीतर जवाब दिया जाए।’’

नोटिस जारी करते हुए आयोग ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि राज्य सरकार ‘‘अपने कर्मचारियों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में विफल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर