लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद स्टेन स्वामी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर एनएचआरसी का महाराष्ट्र को नोटिस

By भाषा | Updated: July 4, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 84 वर्षीय फादर स्टेन स्वामी की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में मिली एक शिकायत के मद्देनजर रविवार को महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया।

राज्य के मुख्य सचिव के माध्यम से भेजे गए नोटिस में एनएचआरसी ने उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वामी को जीवन रक्षक उपाय के तहत उचित चिकित्सा देखभाल और उपचार प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए और उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए। आयोग ने शिकायत में लगाए गए आरोपों और नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद स्वामी के इलाज के रिकॉर्ड के संबंध में एक रिपोर्ट भी मांगी है।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘फादर स्टेन स्वामी (84) की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति का आरोप लगाने वाली शिकायत पर गौर करते हुए एनएचआरसी ने महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव को एक नोटिस जारी किया है। उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जीवन रक्षक उपाय और बुनियादी मानवाधिकार की सुरक्षा के लिए उन्हें उचित चिकित्सा देखभाल तथा उपचार प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।’’

एल्गार परिषद मामले में पादरी और आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता स्वामी को गिरफ्तार किया गया था।

यह निर्देश आयोग के पहले के आदेश के क्रम में आया है, जिसमें उसने राज्य सरकार को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती स्वामी को पर्याप्त चिकित्सा देखभाल और उपचार प्रदान करने की सलाह दी थी और चार सप्ताह के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इससे पहले, एनएचआरसी को 16 मई को शिकायत मिली थी कि स्वामी को कोविड-19 संक्रमण के दौरान चिकित्सा सुविधा से वंचित किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि उन्हें अभी तक टीका नहीं लगाया गया है और जेल अस्पताल में उचित चिकित्सा देखभाल की व्यवस्था भी नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित