लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी ने यौन उत्पीड़न के मामलों में फॉरेंसिक साक्ष्य संग्रहण को लेकर एसओपी जारी किया

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने फॉरेंसिक साक्ष्यों को संग्रहित करने और इसके निष्पादन के संबंध में एक मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) तैयार की है। इसे तैयार करने का मकसद है कि महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों में अभियोजन कारगर तरीके से दोषसिद्धि साबित कर पाए।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद एसओपी तैयार की गयी है। इसे विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भी भेजा गया है ताकि इसके क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया जा सके।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में अभियोजन द्वारा प्रभावी तरीके से दोषसिद्धि के लिए वैज्ञानिक-फॉरेंसिक साक्ष्यों को जुटाने और निष्पादन के संबंध में एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की है।’’

एसओपी को सात खंड में बांटा गया है। इसमें पीड़ित की देखभाल करने, त्वरित कदम उठाने और जांच करने, नमूनों को संग्रहित करने, रक्त और मूत्र के नमूनों का संग्रहण,एफएसएल को नमूने सौंपने के संबंध में तथा कुछ आम दिशा-निर्देश दिए गए हैं ।

बयान में कहा गया कि दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के कई मामलों पर गौर करने के बाद आयोग ने यह एसओपी तैयार की है। ऐसा देखा गया है कि कई बार चिकित्सकीय परीक्षण, फॉरेंसिक नमूनों के संग्रहण में देरी हो जाती है ।

मानवाधिकार आयोग ने कहा कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) को नमूना भेजने में कई बार देरी हो जाती है और नमूने सही नहीं रहने पर जांच पर इसका असर पड़ता है ।

एनएचआरसी ने उम्मीद जतायी है यह एसओपी लागू करने पर देश में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में चिकित्सा-विधि जांच की प्रणाली बेहतर करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा