लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी ने आगरा में खुले सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस निकलने से पांच लोगों की मौत पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च एनएचआरसी ने उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को आगरा जिले में एक खुले सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस के निकलने से एक परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत की सूचना पर नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार तीन दिन पहले 12 फुट गहरे सीवेज को खोदा गया था और उसे "खुला छोड़ दिया गया" और उसमें चार फुट तक जलमल भरा हुआ था।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि 16 मार्च को आगरा के फतेहाबाद में एक खुले सेप्टिक टैंक के भीतर से निकलने वाली जहरीली गैस की चपेट में आने से एक परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में ऐसी दुखद घटनाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा अपनाए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी शामिल करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू