लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी प्रमुख ने दिल्ली में बाल गृह का औचक निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के एक बाल गृह का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक बयान में कहा कि उन्होंने बाल कल्याण समिति के सदस्यों, बच्चों और गृह के कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी स्थिति को समझा।

बयान में कहा गया है, ''एनएचआरसी के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा ने कस्तूरबा निकेतन कॉम्प्लेक्स, लाजपत नगर- II में स्थित बाल गृह का औचक दौरा कर गृह में रहने की स्थिति, समग्र बुनियादी ढांचे और इसके सामान्य रखरखाव का निरीक्षण किया।''

अध्यक्ष के साथ एनएचआरसी सदस्य राजीव जैन, महासचिव बिंबाधर प्रधान और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

अधिकारियों ने बताया कि मिश्रा ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और कमरों, शौचालयों, पृथकता केन्द्र, परामर्श केन्द्र, कंप्यूटर लैब और रसोई का निरीक्षण किया।

बयान में कहा गया है कि गृह में रहने की स्थिति में सुधार लाने और अपेक्षित कोविड-उपयुक्त प्रोटोकॉल अपनाकर बच्चों के कल्याण के लिए निर्देश दिए गए। यह भी निर्देश दिया गया कि गृह में लंबित मरम्मत और रखरखाव का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह