लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी ने उत्तर प्रदेश सरकार से 2018 तक के लंबित मामलों पर रिपोर्ट सौंपने को कहा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों को 2018 तक के कई लंबित मामलों के सिलिसले में जुलाई के आखिर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा ताकि उसे उनका तेजी से निस्तारण करने में मदद मिले।

आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश से जुड़े लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडयो कांफ्रेंस की।

इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए एनएचआरसी महासचिव विम्बधार प्रधान ने कहा कि " रिपोर्ट प्राप्त न होने वाले मामलों की संख्या को एक पखवाड़े के भीतर 113 मामलों से घटाकर 78 तक लाने" के प्रयास किए गए हैं।

उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों से ‘‘2018 तक के लंबित 78 मामलों में इस माह के आखिर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा ताकि आयोग को तेजी से उपयुक्त निर्देशों के साथ उनका निस्तारण करने में मदद मिले।

प्रधान ने कहा कि अगस्त के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित अगले वीडियो कांफ्रेंस में 2019 तक के लंबित मामलों में उत्तर प्रदेश सरकार से जरूरी रिपोर्ट की गैर प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र