लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी ने राजस्थान सरकार को दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

By भाषा | Updated: February 19, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली,19 फरवरी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजस्थान सरकार से कहा है कि वह उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासात्मक कार्रवाई करे, जिन्होंने 2017 में कोटा के एक स्कूल में कथित तौर पर शिक्षक की पिटाई के बाद पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे की मौत हो जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी की थी।

आयोग ने राज्य सरकार से कहा है कि बच्चे की मां को दो लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर दिए जाएं क्योंकि उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने में देरी संज्ञेय अपराध है और ‘‘मानवाधिकारों के हनन के समान है।’’

आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने बच्चे की मां की 12 दिसंबर 2017 की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है जिसमें कहा गया था कि उसके बेटे को ‘‘पर्यावरण विषय पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने गृह कार्य पूरा नहीं करने पर बेंत से बुरी तरह से पीटा था।’’

इसमें कहा गया कि जब उनका बेटा घर वापस आया तो उसके मन में शिक्षक का इतना डर बैठ गया था कि उसे अपनी मां और भाई को पहचानने में कठिनाई हो रही थी और यहां तक कि उसे ऐसे सपने आ रहे थे कि शिक्षक आ कर उसे चाकू मार देगा। वह कुछ खा-पी भी नहीं रहा था।

बयान में कहा गया कि बच्चे को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने कहा कि उनके बेटे को तेज बुखार है और वह बुरी तरह डरा हुआ है और यही बात अगले दिन एक मनोरोग चिकित्सक ने भी कही। दो दिन बाद तीन दिसंबर 2017 को बच्चे की मौत हो गई।

अयोग ने कहा कि आरोप हैं कि पुलिस अधिकारी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे।

आयोग ने कोटा के पुलिस अधीक्षक, स्कूली शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, राजस्थान सरकार को नाटिस भेज कर रिपोर्ट तलब की है। साथ ही महानिदेशक (जांच) को भी जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

कोटा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोटा की एक अदालत के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया