लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में एनएचएम के संविदा कर्मियों ने भूख हड़ताल खत्म की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:30 IST

Open in App

जम्मू, तीन अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से यहां मुलाकात के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी। उनके अनुबंध को तीन महीने के लिए बढ़ाने का ऐलान किया गया है।

पिछले चार दिन से 1,500 से अधिक कर्मचारी अनुबंध को समाप्त करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल ने यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) का दौरा किया और उनकी शिकायतें सुनीं। एनएचएम कर्मचारियों ने इस आधार पर अपनी सेवाएं जारी रखने की मांग की है कि उन्होंने कोविड-19 संकट के दौरान बहुत मेहनत की है।

सिन्हा ने पत्रकारों से कहा, “शनिवार को जम्मू पहुंचने पर हमने (एनएचएम संविदा कर्मचारियों के संबंध में) दो अहम निर्णय लिए...उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में उन्हें वरीयता भी दी जाएगी।”

भूख हड़ताल कर रहे एनएचएम के एक कर्मी को उपराज्यपाल ने जूस पिलाया जिसके बाद उसने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।

उपराज्यपाल ने कहा कि एनएचएम के कर्मचारियों ने महामारी के दौरान कड़ी मेहनत की है और वे वरीयता के पात्र हैं।

एनएचएम कर्मचारियों के एक प्रवक्ता ने कहा, “उपराज्यपाल का आना हमारे लिए बहुत मायने रखता है और हम उनके आभारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब