लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई ने आंतरिक, अतिरिक्त बजट संसाधनों के जरिये 36,526 करोड़ रुपये जुटाये

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:54 IST

एनएचएआई, मंत्रालय द्वारा जारी वित्त का उपयोग करता है और केंद्रीय बजट में मंजूर किये गये आईईबीआर के अनुसार धन जुटाता है।

Open in App
ठळक मुद्देचालू वित्त वर्ष में 31 अक्टूबर तक आंतरिक और अतिरिक्त बजटीय संसाधनों (आईईबीआर) के माध्यम से 36,526 करोड़ रुपये जुटाए।राज्य सरकारों से प्राप्त जानकारियों के बाद मौजूदा नीतियों के अनुसार लिए गए हैं।

 भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने चालू वित्त वर्ष में 31 अक्टूबर तक आंतरिक और अतिरिक्त बजटीय संसाधनों (आईईबीआर) के माध्यम से 36,526 करोड़ रुपये जुटाए। यह जानकारी संसद को सोमवार को दी गई।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘वित्तवर्ष 2019-20 (31 अक्टूबर, 2019 तक)’’ के दौरान आईईबीआर के जरिये एनएचएआई ने 36,526 करोड़ रुपये जुटाये, जबकि यह राशि वर्ष 2018-19 में 61,217 करोड़ रुपये और वर्ष 2017-18 में 50,533 करोड़ रुपये रही थी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 31 अक्टूबर तक एनएचएआई को 20,101 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में, प्राधिकरण को 36,221.82 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। मंत्री ने कहा कि एनएचएआई, मंत्रालय द्वारा जारी वित्त का उपयोग करता है और केंद्रीय बजट में मंजूर किये गये आईईबीआर के अनुसार धन जुटाता है। जहां तक ​​नई सड़कों के निर्माण का संबंध है, ये निर्णय संबंधित विभागों, मंत्रालयों, और राज्य सरकारों से प्राप्त जानकारियों के बाद मौजूदा नीतियों के अनुसार लिए गए हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह