लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश में इफको संयंत्र में अमोनिया गैस लीक का संज्ञान लेगी एनजीटी

By भाषा | Updated: January 17, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद के निकट फूलपुर में इफको संयंत्र से अमोनिया गैस लीक होने की घटना का सोमवार को संज्ञान लेगा।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए. के. गोयल और न्यायमूर्ति शिव कुमार सिंह की पीठ ने 24 दिसंबर 2020 को एक हिंदी दैनिक में छपी खबर पर गौर किया था।

फूलपुर में खाद संयंत्र में अमोनिया गैस लीक होने से इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के दो अधिकारियों की मौत हो गई थी और इसके 16 अन्य कर्मचारी घायल हो गए थे।

उर्वरक संयंत्र ने एक बयान जारी कर कहा था कि 22 दिसंबर की रात करीब साढ़े दस बजे गैस लीक हुई थी और इस पर जल्द काबू पा लिया गया ।

बयान में बताया गया कि इस दुर्घटना में इफको के उप प्रबंधक अभय नंदन और सहायक प्रबंधक वी. पी. सिंह की मौत हो गई थी। इफको के 16 जख्मी कर्मचारियों में से दो को छुट्टी दे दी गई जबकि 14 अन्य का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसकी जांच के आदेश दिए थे और घटना में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों के लिए चार-चार लाख रुपये वित्तीय सहायता की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?