लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने डीडीए को पूर्वी दिल्ली में गंदे पानी के झील में प्रवाहित होने के आरोपों पर कार्रवाई को कहा

By भाषा | Updated: December 6, 2020 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को पूर्वी दिल्ली में कचरा जलाने और अशोधित सीवेज को एक झील में प्रवाहित किये जाने के आरोप वाली याचिका पर गौर कर कार्रवाई करने को कहा है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने डीडीए के उपाध्यक्ष से मामले में तेजी से उचित कार्रवाई करने को कहा।

डीडीए ने एक हफलनामा दाखिल कर कहा था कि संजय लेक पार्क में सभी नियमों का पालन किया जा रहा है और टाइल इस तरह लगाये जा रहे हैं कि पानी अंदर जा सके।

डीडीए ने कहा, ‘‘लोगों की सुविधा के लिए पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क में फुटपाथ, साइकल ट्रैक, बच्चों के खेलने के साधन आदि उपलब्ध कराये जा रहे हैं। सिंचाई के उद्देश्य से पानी का टैंक और छिड़काव के उपकरण लगाये जा रहे हैं। हालांकि, कंक्रीट का कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है।’’

हालांकि याचिकाकर्ता आर पी सिंघल ने आरोप लगाया कि डीडीए ने कचरा जलाये जाने और गंदा पानी झील में तथा पार्क में जाने के गंभीर मुद्दे पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया है।

इसके बाद एनजीटी ने निर्देश जारी किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे