लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने मंगोलपुरी में भूजल की अवैध निकासी को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की

By भाषा | Updated: November 22, 2020 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने एक मंगोलपुरी क्षेत्र में एक क्लब द्वारा कानून का उल्लंघन कर कारोबारी उद्देश्य से भूजल की कथित अवैध निकासी को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।

एनजीटी के अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने इस संबंध में दाखिल एक याचिका पर उत्तर-पश्चिम जिले (कंझावाला क्षेत्र) के एसडीएम को अगली सुनवाई के दिन तथ्यात्मक रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है।

इससे पहले एनजीटी ने दिल्ली जल बोर्ड और उत्तर-पश्चिम जिले, कंझावाला के उपायुक्त से कहा है कि वे अवैध बोरवेलों के संचालन से संबंधित मामलों की जांच करके रिपोर्ट जमा करें।

हालांकि अधिकरण ने यह संज्ञान लिया कि उपायुक्त की तरफ से इस संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और जल बोर्ड ने यह सूचित किया है कि कोविड-19 महामारी की वजह से एसडीएम जांच नहीं कर सके।

पीठ ने कहा कि इस संबंध में अगली सुनवाई पर एसडीएम कंझावला ईमेल के जरिये एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

इस मामले की अगली सुनवाई तीन फरवरी, 2021 को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं