लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने संगरूर में ऑटोमोबाइल इकाई के अवैध संचालन को लेकर रिपोर्ट तलब की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने संगरूर जिले के अहमदगढ़ शहर में ऑटोमोबाइल इकाई के अवैध संचालन के खिलाफ दायर एक याचिका पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।

एनजीटी प्रमुख न्यायमूर्ति एके गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने इकाई को नोटिस जारी नहीं किया। पीठ ने केवल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की गई कार्रवाई को लेकर जानकारी मांगी है।

पीठ ने कहा, " पंजाब राज्य प्रदूषण नियंत्रण (पीसीबी) को मामले पर तथ्यात्मक और कार्रवाई रिपोर्ट दायर करने दें। हम इस चरण में इकाई को नोटिस जारी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हम पहले राज्य पीसीबी से तथ्यों और राज्य पीसीबी की वैधानिक शक्तियों का उपयोग कर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।"

पीठ ने एक हफ्ते में ईमेल के जरिए हलफनामा दायर करने को कहा।

अधिकरण संगरूर जिले के अहमदगढ़ में एम/एस एच एस ऑटोमोबाइल के अवैध संचालन के खिलाफ दलजीत कौर की याचिका पर सुनवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू