लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने राजस्थान सरकार से प्रेशर हॉर्न पर रोक लगाने वाली याचिका पर जवाब मांगा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:32 IST

Open in App

जयपुर, 25 नवंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिये वाहनों में प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने संबंधी एक याचिका पर राजस्थान सरकार से छह सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

न्यायाधीश एस के सिंह और विशेषज्ञ सदस्य अरूण कुमार सिंह की खंडपीठ ने याचिका पर अगली सुनवाई की तारीख 12 जनवरी तय की । याचिका गैर सरकारी संगठन कट्स इंटरनेशनल द्वारा दायर की गई है।

आदेशानुसार अधिकरण ने राज्य के मुख्य सचिव के साथ गृह विभाग, परिवहन एवं पर्यावरण विभाग और राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी कर छह सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा है।

वर्तमान में मोटर वाहन अधिनियम 2019 और ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 के तहत हॉर्न बजाने पर विभिन्न नियम मौजूद हैं।

कट्स इंटरनेशनल के बयान के अनुसार याचिका में ध्वनि प्रदूषण नियमों की अवहेलना करने वालों पर मौजूदा दंड के अलावा 5,000 रूपये का पर्यावरण मुआवजा लगाने का निर्देश राज्य सरकार को देने की मांग की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन