लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने यातायात चौराहे के पास निर्माण सामग्री के भंडारण के खिलाफ याचिका पर रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में महिपालपुर-रंगपुरी रोड यातायात चौराहे के पास निर्माण सामग्री के भंडारण के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए एक समिति का गठन कर इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।

याचिका में दावा किया गया है कि चौराहे के पास निर्माण सामग्री के होने से अत्यधिक वायु प्रदूषण हो रहा है और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है।

न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति बृजेश सेठी और विशेषज्ञ सदस्य डॉ नागिन नंदा की पीठ ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों, दक्षिण दिल्ली के जिलाधिकारी और संबंधित पुलिस उपायुक्त की एक समिति गठित की और उन्हें उस स्थान का मुआयना करने का निर्देश दिया।

पीठ ने अपने एक नवंबर के आदेश में कहा, “हमारी नजर में, जहां तक इस पहलु का संबंध है, संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करनी चाहिए और समिति को उस स्थान का दौरा कर यह पता लगाना चाहिए कि क्या पर्यावरणीय नियमों और कानूनों का उल्लंघन हो रहा है और अगर शिकायत सही मिलती है तो उक्त अधिकारियों को बिना किसी देरी के सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए।”

अधिकरण शहर के निवासी राम प्रकाश शेरावत द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें महिपालपुर-रंगपुरी रोड यातायात चौराहे के पास निर्माण सामग्री के भंडारण का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि इससे भारी वायु प्रदूषण हो रहा है और स्थानीय निवासियों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव