लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने हरियाणा के डबवाली में ठोस कचरे के निस्तारण पर अनुपालन रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: April 19, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक समिति को हरियाणा में सिरसा जिले के डबवाली में ठोस कचरे के निस्तारण पर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने समिति को छह अगस्त से पहले ई-मेल के माध्यम से रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।

पीठ ने कहा, ‘‘देखा गया है कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2016 को बार-बार तोड़ा जा रहा है। कचरे के प्रसंस्करण और जैव-खनन के मामले में अनुपालन नहीं हो रहा है।’’

अधिकरण ने हरियाणा निवासी विनोद कुमार बंसल की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। बंसल ने सिरसा जिले में अवैज्ञानिक तरीके से ठोस कचरे के निस्तारण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?