लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने कचरा प्रबंधन के निर्देशों के अनुपालन के लिए समय बढ़ाने की मांग खारिज की

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने मध्य प्रदेश सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कोविड-19 के कारण कचरा प्रबंधन के निर्देशों के अनुपालन के लिए समय बढ़ाने की मांग की गई थी।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एके गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि प्राधिकरण ने जो समयसीमा निर्धारित की है उसमें काम संभव है।

प्राधिकरण ने कहा कि हालांकि इस महामारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, लेकिन पहले ही इसे ध्यान में रखते हुए मुआवजा वसूलने की समयसीमा एक अप्रैल, 2020 से एक जुलाई, 2021 तक कर दी है और तीन महीने का समय ठोस प्रबंधन के निर्देशों पर लागू होगा।

न्यायमूर्ति एस के सिंह की पीठ ने कहा,‘‘उन्हें जल (प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974, वायु (रोकथाम एवं प्रदूषण नियंत्रण) अधिनियम, 1981 और पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 और उच्चतम न्यायालय के तहत बनाए गए नियमों और बाध्यकारी निर्देशों के तहत निर्धारित कानून के शासनादेश को लागू करना है।”

उन्होंने कहा, ‘‘प्राधिकरण के पास समय बढ़ाने या उन गतिविधियों की अनुमति देने का कोई क्षेत्राधिकार नहीं है जो देश के कानून के तहत अपराध हैं और उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अवमानना भी करते हैं।”

एनजीटी ने कहा कि पहले दिया गया विस्तार केवल मुआवजे की वसूली के बलपूर्वक उपाय करने के लिए है ।

एनजीटी ने यह भी निर्देश दिया कि उल्लंघन करने वालों से वसूले गए मुआवजे को अब राज्यों/केंद्र के पर्यावरण विभाग के साथ अलग खाते में जमा किया जाए, जिसे पर्यावरण राहत के लिए खर्च किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos