लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली में डेयरी फार्म बंद करने के ईडीएमसी के नोटिस को निरस्त करने से एनजीटी का इनकार

By भाषा | Updated: May 28, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के उस नोटिस को निरस्त करने से इनकार कर दिया है जिसमें पूर्वी दिल्ली के घड़ौली गांव में प्रदूषण की वजह से विभिन्न डेयरी फार्म को बंद करने को कहा गया है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा कि यदि संबंधित डेयरी को अनुमति दी जाती है तो यह जनस्वास्थ्य की कीमत पर नहीं किया जा सकता और इन्हें केवल तभी मंजूरी मिल सकती है जब सभी पर्यावरण नियमों का पालन हो।

अधिकरण वीरेंद्र सिंह और 19 अन्य लोगों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के नोटिस को निरस्त और स्थगित करने का आग्रह किया गया था।

याचिकाकर्ताओं की मुख्य दलील थी कि वे 1976 से डेयरी चला रहे हैं।

ईडीएमसी की ओर से पेश वकील बालेंदु शेखर ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदूषण संबंधी चीजें नाले में या जमीन पर बहाई जा रही हैं और कानून को लागू करने के लिए डेयरी बंद किए जाने के सिवाय कोई और विकल्प नहीं है।

एनजीटी ने कहा, ‘‘यदि संबंधित डेयरियों को अनुमति दी जाती है तो जनस्वास्थ्य की कीमत पर ऐसा नहीं किया जा सकता। उन्हें मौजूदा नियमों सहित पर्यावरण नियमों का पालन करने के बाद ही अनुमति मिल सकती है।’’

अधिकरण ने निर्देश दिया कि डेयरी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी अन्य सभी दिशा-निर्देशों का भी पालन करें।

इसने कहा, ‘‘इस तरह का अनुपालन होने तक नियामक इकाइयां-ईडीएमसी, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और सीपीसीबी दंडात्मक कार्रवाई करने को स्वतंत्र हैं जैसा कि पूर्व में निर्देश दिया गया था।’’

एनजीटी ने कहा, ‘‘सीपीसीबी, डीपीसीसी और ईडीएमसी की संयुक्त समिति संबंधित मुद्दों को देख सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी