लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने एमबीबीएस नियमों में संशोधन की याचिका पर विचार करने से किया इनकार

By भाषा | Updated: May 31, 2021 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने प्रत्येक ‘मल्टी स्पेशियलिटी’ अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए आयुर्विज्ञान तथा शल्य-चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस) नियमों में संशोधन की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायधीश आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह विषय एक नीतिगत मामले से संबंधित है और इस पर सुनवाई नहीं की जा सकती।

पीठ ने कहा, ‘‘ हम पर्यावरण को लेकर उठाए गए एक महत्वपूर्ण प्रश्न पर सुनवाई करने को लेकर असमर्थ हैं... विषय एक नीतिगत मामले से संबंधित है और इस पर सुनवाई नहीं की जा सकती। इसलिए इसे उचित मंच पर उठाने की अनुमति देते हुए याचिका का निपटारा किया जाता है।’’

शहर के निवासी एचसी अरोड़ा की ओर से दाखिल याचिका पर अधिकरण सुनवाई कर रहा था।

याचिका में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा जारी ‘‘वार्षिक एमबीबीएस प्रवेश विनियम (2020) के लिए न्यूनतम योग्याताओं’’ में संशोधन करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos