लाइव न्यूज़ :

एनजीटी पैनल ने डीपीसीसी से पांच वर्षों में यमुना के पानी की गुणवत्ता पर रिपोर्ट देने को कहा

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:59 IST

एनजीटी पैनल ने कहा कि रिपोर्ट 31 दिसंबर से पहले प्रस्तुत की जानी चाहिए और यह पेशेवर और तकनीकी विश्लेषणों पर आधारित होनी चाहिए, अनुमानों पर नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देडीपीसीसी को पानी की गुणवत्ता में बदलाव के कारणों का भी पता लगाना चाहिए।   नदी के पानी की गुणवत्ता पर मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का डीपीसीसी को एनजीटी पहले ही काम सौंप चुका है।

 राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा गठित यमुना निगरानी समिति ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) को यमुना नदी के जल की गुणवत्ता पर पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा है ताकि यह पता लग सके कि इसमें कोई सुधार हुआ है या नहीं। 

  नदी के पानी की गुणवत्ता पर मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का डीपीसीसी को एनजीटी पहले ही काम सौंप चुका है। डीपीसीसी नौ जल गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों के माध्यम से मासिक आधार पर नदी के पानी की गुणवत्ता की निगरानी करता है। समिति ने 27 नवंबर की बैठक के दौरान दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी से कहा, ‘‘अधिकरण द्वारा मांगी गई रिपोर्ट मुहैया करायी जानी चाहिए, यह वांछित होगा कि डीपीसीसी नौ स्टेशनों पर की गई मासिक जांच और पिछले पांच वर्षों के प्रवृत्ति विश्लेषण के आधार पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करे।’’

उसने कहा, ‘‘ डीपीसीसी को एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है जिसमें उसे पिछले पांच वर्षों के दौरान गौर किये गए गुणवत्ता मानकों को उल्लेखित करने को कहा गया है ताकि यह पता किया जा सके कि पानी की गुणवत्ता में सुधार है या नहीं।’’ एनजीटी पैनल ने कहा कि रिपोर्ट 31 दिसंबर से पहले प्रस्तुत की जानी चाहिए और यह पेशेवर और तकनीकी विश्लेषणों पर आधारित होनी चाहिए, अनुमानों पर नहीं। डीपीसीसी को पानी की गुणवत्ता में बदलाव के कारणों का भी पता लगाना चाहिए। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos