लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार को पटाखा व्यापारियों को हर्जाना भरपाई का आदेश दे एनजीटी : विजय गोयल

By भाषा | Updated: November 12, 2020 00:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल ने बुधवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में एक ज्ञापन सौंपकर उससे दिल्ली सरकार को उन व्यापारियों के नुकसान की भरपाई करने की अपील की, जिन्हें शहर में पटाखों पर पाबंदी के चलते घाटा उठाना पड़ा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को पटाखों पर पाबंदी लगाने का निर्णय बहुत पहले लेना चाहिए था।

दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पांच नवंबर को शहर में पटाखों पर पाबंदी की घोषणा की थी।

पूर्ण पाबंदी 30 नवंबर तक रहेगी, इसके तहत हरित पटाखों समेत सभी तरह के पटाखों की बिक्री, खरीद और उपयोग पर रोक रहगी।

गोयल ने कहा, ‘‘ दिल्ली सराकर ने पटाखे बेचने के लिए लाईसेंस जारी किये थे। उसके पर्यावरण मंत्री ने कहा था कि हरित पटाखों की अनुमति होगी और फिर सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया। एनजीटी को दिल्ली सरकार को (उन व्यापारियों को) भरपाई करने का निर्देश देना चाहिए जिन्होंने त्योहार के दौरान बिक्री के लिए पटाखों का भंडारण किया था।’’

एनजीटी महापंजीयक आशु गर्ग को सौंपे ज्ञापन में भाजपा नेता ने दिल्ली में प्रदूषण कम करने के कई उपाय भी सुझाए हैं।

रविवार को गोयल ने इस विषय पर जंतर मंतर पर धरना दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos