लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने सड़कों की सफाई से पहले उनपर पानी के छिड़काव का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: December 4, 2020 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने एनसीआर तथा 'खराब' वायु गुणवत्ता वाले अन्य शहरों के नगर निगमों और स्थानीय निकायों को सड़कों की सफाई से पहले उनपर पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्ययामूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि छिड़काव के लिये जलशोधक संयंत्र के पानी का इस्तेमाल किया जाए न कि स्वच्छ पानी का।

पीठ ने कहा, ''हम प्रतिकूल वायु गुणवत्ता स्तर वाले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तथा 'खराब' या उससे भी बुरी वायु गुणवत्ता वाले अन्य शहरों के नगर निगमों/स्थानीय निकायों को सड़कों की सफाई से पहले उन पर पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाने का निर्देश देते हैं।''

पीठ ने उन्हें फुटपाथ तथा सड़क के किनारों और धूल भरे खुले इलाकों में घास या छोटे-छोटे पेड़-पौधे उगाने का भी निर्देश दिया है।

एनजीटी ने कहा कि धूल पैदा न होने देने के लिये फुटपाथों को अच्छी तरह ढका भी जा सकता है। साथ ही बायोमास/अपशिष्ट को जलाए जाने से रोकने तथा निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियों को नियंत्रित करने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिये।

अधिकरण ने यह निर्देश आर एस विर्क की याचिका पर दिए हैं। याचिका में महानगरों में सड़कों की सफाई के दौरान धूल उड़ने से होने वाले प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिये कदम उठाने की अपील की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान